रामगढ़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक बोकारो प्रक्षेत्र के माइकल राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग सुनील भास्कर पहुंचे. इस दौरान आइजी व डीआइजी ने एसपी डॉ बिमल कुमार से लोकसभा चुनाव, रामनवमी, ईद व सरहुल की तैयारी पर चर्चा की. बाद में जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पर्व व चुनाव में तैयारी की समीक्षा की. आइजी माइकल राज एस ने सरकार के आदेश के तहत नीतियों को लागू करने काे कहा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पर्व व चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया. आइजी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व धार्मिक विद्वेष फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट कर अफवाह फैल���ने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा. इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. बैठक में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी व चुनाव कार्य में लगे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इससे पूर्व, आइजी व डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
पर्व व चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

पर्व व चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई