चितरपुर : भैरवी नदी स्थित इंटेकवेल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से सामान की चोरी, जलापूर्ति ठप

चितरपुर : भैरवी नदी स्थित इंटेकवेल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से सामान की चोरी, जलापूर्ति ठप

::: पेयजल विभाग के कनीय अभियंता ने स्थिति का किया निरीक्षण जल संकट से 25 हजार की प्रभावित हुई है आबादी :::कुछ माह पूर्व भी ट्रांसफॉर्मर से हुई थी तेल की चोरी चितरपुर. चितरपुर प्रखंड की भैरवी नदी स्थित इंटेकवेल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से चोरों ने तेल और कीमती सामान की चोरी कर ली. चोर ट्रांसफॉर्मर से लगभग 200 से 250 लीटर तेल, तांबे के क्वायल और अन्य आवश्यक सामान खोल कर ले गये. घटना से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण चितरपुर, सोंढ़, मारंगमरचा, मायल, सांडी, नावा बगीचा, तेबरदाग समेत अन्य जगहों में पेयजलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. करीब 25 हजार की आबादी इस जल संकट से प्रभावित हुई है. नलों में पानी नहीं आने से लोगों को कुएं, चापानल और अन्य वैकल्पिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. घटना की सूचना मिलते ही पेयजल विभाग के कनीय अभियंता बख्तियार अफजल ने स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी विद्युत विभाग को दी गयी है. शीघ्र ही नया ट्रांसफॉर्मर लगा कर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जायेगा. गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी यहां के ट्रांसफॉर्मर से तेल की चोरी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >