पतरातू: पतरातू कैरेज विभाग में बुधवार को मुख्य कार्यालय अधीक्षक सूर्य दयाल चौधरी के सेवानिर्वती पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.सूर्य दयाल चौधरी 31 अगस्त 2026 को दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त होंगे.समारोह की अध्यक्षता सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता, बरकाकाना उपेंद्र कुमार सिंह ने की.
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे.समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सूर्य दयाल चौधरी के सेवाकाल की सराहना की.उन्होंने कहा कि चौधरी ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ विभाग की सेवा की.उनके मिलनसार व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण को सहकर्मियों ने याद किया.
इस दौरान कैरेज विभाग की ओर से उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.विदाई के मौके पर सूर्य दयाल चौधरी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.उन्होंने कहा कि पतरातू कैरेज विभाग उनके लिए परिवार की तरह रहा है.यहां बिताए गए यादगार पलों को वह कभी नहीं भूल पाएंगे.
कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी तिवारी ने किया.मौके पर भुवन बड़ाईक, सुजीत कुमार, अनमोल टोप्पो, बिनीत कुमार, अभिनव बिक्रांत, कुश चौधरी, अर्जुन राम, लीलामुनी देवी, जयमंती खलको, शौर्ना देवी, मीनाक्षी देवी, राधिका कुमारी, सुमन देवी एवं बिंदु देवी उपस्थित थीं.वहीं आउटसोर्सिंग स्टाफ में सुनील पाठक, संतोष नेता, किशोर राम, श्याम तूरी, रंजीत तूरी, सचिन कुमार एवं प्रभात पटेल सहित अन्य मौजूद थे.
