एक ही रात चार घरों में चोरी, दहशत

एक ही रात चार घरों में चोरी, दहशत

चितरपुर. चितरपुर – रजरप्पा मंदिर मार्ग स्थित टीचर ट्रेनिंग स्कूल के मैदान के समीप एक ही रात कई लोगों के घरों में चोरी हुई. इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है. बताया जाता है मंगलवार अहले सुबह तीन – चार की संख्या में अज्ञात चोर यहां पहुंचे और चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने मनोज कुमार के घर से एक मोबाइल, सरोज सिंह के घर से दो मोबाइल, प्रकाश साहू के घर से एक मोबाइल और विवेकानंद के घर से टुलू पंप, ग्रेंडर, तांबा का मूर्ति व घंटी की चोरी कर फरार हो गये. चोरी की घटना से पीड़ित लोगों को लगभग 60 – 70 हजार का नुकसान हुआ है. लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. एक ही दिन चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है. समाचार लिखे जाने तक रजरप्पा पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >