उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया छापामारी अभियान

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया छापामारी अभियान

शराब की भट्ठियों को किया नष्ट, एक को किया गिरफ्तार 5 आर- 14- जावा महुआ को नष्ट करते उत्पाद विभाग के लोग रामगढ़. नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को उत्पाद विभाग ने अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया. उत्पाद विभाग ने थाना क्षेत्र के कांकेबार, गोसा, रानी बागी सहित अन्य स्थानों पर छापामारी की. इसमें कई अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया. करीब पांच सौ किलोग्राम जावा महुआ व 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. इस अभियान में कांकेबार निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया. अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है. गौरतलब हो कि छापामारी अभियान सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर के निर्देश पर चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >