भुरकुंडा. चैनगड़ा पंचायत के खाता संख्या 173, प्लॉट संख्या 134, 162, 576, 582 की कुल 160.90 एकड़ जमीन की पहचान व स्थानीय जांच को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं. इस मामले को लेकर मगंलवार को चैनगड़ा के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री से मुलाकात की.
मंत्री को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. अगर जबरन जमीन अधिग्रहण किया गया, तो सभी रैयत भूख हड़ताल शुरू कर देंगे.
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जगन्नाथ उरांव, धनेश्वर उरांव, शिवनारायण बेदिया, सुदर्शन महतो, बिट्टू महतो, दीपक मुंडा, विनोद उरांव, सुनील उरांव, श्रवण उरांव, दीपक लिंडा, उमेश बेदिया शामिल थे.
