रामगढ़. भाजपा रामगढ़ जिला की ओर से रविवार को होटल शिवम इन में 12 साल बेमिसाल विषय पर प्रेस वार्ता हुई. प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सुशासन, विकास, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिनों से अधिक समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित की है. मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, मुद्रा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है. राज सिन्हा ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. प्रेस वार्ता में जगेश्वर प्रजापति, शिव कुमार महतो, डॉ संजय प्रसाद सिंह, रणंजय कुमार, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, मनोज गिरि, ब्रजेश पाठक, सत्यजीत सिंह, जगदीश शर्मा मौजूद थे.
केंद्र की योजनाओं का उल्लेख, गरीब और महिला सशक्तीकरण पर फोकस
केंद्र की योजनाओं का उल्लेख, गरीब और महिला सशक्तीकरण पर फोकस
