भुरकुंडा CCL अस्पताल में गंदगी देख भड़की वेलफेयर टीम, कॉलोनियों में कचरे के ढेर; एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सीसीएल वेलफेयर टीम ने भुरकुंडा अस्पताल और कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया. गंदगी और अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं.

भुरकुंडा (रामगढ़). CCL वेलफेयर बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल भुरकुंडा सहित पटेलनगर एवं जवाहरनगर आवासीय कॉलोनियों में फैली गंदगी देख टीम ने कड़ी नाराजगी जतायी.

क्षेत्रीय अस्पताल में वार्ड से किचन तक मिली अव्यवस्था

टीम ने सबसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल का जायजा लिया. इस दौरान वार्डों में साफ-सफाई की कमी, शौचालयों व किचन में गंदगी तथा दवाओं के रख-रखाव में लापरवाही पायी गयी. मौके पर मौजूद मरीजों ने भी टीम के समक्ष पेयजल और इलाज से जुड़ी समस्याएं रखीं.

कॉलोनियों में कचरे के ढेर और जलजमाव

इसके बाद टीम ने पटेलनगर और जवाहरनगर स्थित CCL की आवासीय कॉलोनियों का निरीक्षण किया. कई क्वार्टरों के आसपास कचरे के ढेर लगे मिले, नालियां जाम होने से जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी और पेयजल आपूर्ति भी अनियमित पायी गयी.

एक सप्ताह में सुधार कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

वेलफेयर टीम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सुधार कार्य कर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मुद्दे पर रामगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन, DC-SP कार्यालय घेरा; मधु कोड़ा भी पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आलोक

कुमार आलोक भुरकुंडा क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेलकूद तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >