अस्पताल व कॉलोनियों की बदहाली देख भड़के सीसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य

भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल और कॉलोनियों का दौरा कर कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने बदतर व्यवस्था पर नाराजगी जताई। रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी।

भुरकुंडा, रामगढ़: सीसीएल कल्याण बोर्ड की 14 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल समेत विभिन्न कॉलोनियों का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां पायी गयीं. समिति के सदस्यों ने स्थिति को बदतर बताया. उन्होंने कहा कि अस्पताल की हालत देखकर ऐसा लगता है कि महीनों से सफाई नहीं हुई है. वार्डों में बदबू, शौचालयों में गंदगी और किचन में तिलचट्टे मिलने की बात सामने आयी. मरीजों ने टीम को बताया कि उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है.

टीम ने पटेलनगर व जवाहरनगर कॉलोनी में नालियों की सफाई नहीं होने पर नाराजगी जतायी. सदस्यों ने कहा कि यह स्थिति सीधे तौर पर बीमारी को आमंत्रित कर रही है. पूरे बरका-सयाल की कॉलोनियों में नालियां जाम हैं और कचरे के ढेर से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है.

पेयजल और क्वार्टर की स्थिति पर भी नाराजगी

टीम के सदस्यों ने बरका-सयाल में पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर भी नाराजगी जतायी. कई-कई दिनों तक जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी होने की बात कही गयी. इसके अलावा श्रमिकों के क्वार्टर की स्थिति भी जर्जर बतायी गयी. बरसात के दौरान घरों में पानी टपकने की समस्या सामने आयी.

निरीक्षण के बाद टीम ने भुरकुंडा रेस्ट हाउस में प्रबंधन के साथ बैठक की. इसमें निरीक्षण के दौरान सामने आयी समस्याओं पर चर्चा हुई. टीम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जायेगी.

दूसरी ओर, रेस्ट हाउस में ठेकेदार की व्यवस्था से नाराज समिति में शामिल बीएमएस के प्रतिनिधि बगैर भोजन किये रांची लौट गये. निरीक्षण टीम में राजेश कुमार सिंह, विंध्याचल बेदिया, प्रदीप विश्वास, रामेश्वर मंडल, अरविंद शर्मा, अनूप सिंह, सतीश सिन्हा, सुखदेव प्रसाद, मुकेश कुमार, विन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >