गोला. बरलंगा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया से जुड़े एक प्रेम संबंध का मामला सामने आया है. युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम और धर्म छिपाकर पहचान बनायी और बाद में जबरदस्ती करने की कोशिश की. युवती रांची जिले के अनगड़ा की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक बोकारो जिले के चंदनक्यारी का निवासी है और नावाडीह में योगिया बाबा आश्रम के पास पंचर की दुकान चलाता है. युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान राकेश महतो नाम से हुई थी. लंबे समय तक बातचीत के बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया. नौ मार्च को सिल्ली से युवक उसे अपने दुकान पर ले गया, जहां उसने डराने-धमकाने और जबरदस्ती करने का प्रयास किया. युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया. पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों को थाना लाकर पूछताछ की. पूछताछ में युवती ने खुलासा किया कि युवक का असली नाम साहिद अंसारी है. उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
..इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, नाम बदलकर युवती को बुलाया, गलत करने का प्रयास

..इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, नाम बदलकर युवती को बुलाया, गलत करने का प्रयास
Copied link
बरलंगा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया से जुड़े एक प्रेम संबंध का मामला सामने आया है