रामगढ़: छावनी परिषद रामगढ़ कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रीड़ा स्थल (फूटबॉल मैदान) में समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन करेंगे.
सुबह 9:35 बजे छावनी बालिका मध्य विद्यालय रामगढ़ के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा. 9:40 बजे विद्यालयों के बच्चों व मिलिट्री बैंड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा. 9:50 बजे विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. सुबह 10:15 बजे ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश दिया जायेगा.
इसके बाद छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया जायेगा. 10:25 बजे विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया जायेगा.
