रामगढ़. उच्च शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर केंद्रित पुस्तक द एजेंटिक कैंपस : ऑटोमेटिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड स्टूडेंट सक्सेस इन द एआइ एरा का औपचारिक विमोचन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची में किया गया. पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो डॉ राजीव मनोहर ने किया.
प्रमुख लेखकों में मुर्रामकला रामगढ़ निवासी डॉ राजेंद्र कुमार महतो, डॉ राहुल साह व उर्मिला कुमारी शामिल हैं. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित थे.
पुस्तक में आधुनिक उच्च शिक्षा प्रणालियों में एआइ व ऑटोमेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है. पुस्तक के मुख्य संपादक डॉ राहुल देव साह हैं.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Medical Counselling: JCECEB का सर्वर लगातार तीसरे दिन डाउन, च्वाइस फिलिंग को लेकर छात्रों की बढ़ी चिंता
