गिद्दी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिद्दी चौक में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है. प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. इससे झारखंड पिछड़ रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. इस अवसर पर पुरुषोत्तम पांडेय, रंजीत पांडेय, जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, राजू रंजन तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, महामंत्री बृजकिशोर पाठक, धनश्याम पांडेय, खेमलाल यादव, गिरजा सिंह, चंदन सिंह, पंकज सिंह, रॉकी सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र साव, बाबूचरण बेदिया, संजय ओझा, दिवेश राणा, मनोज सिंह उपस्थित थे.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिद्दी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिद्दी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया
