रामगढ़: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया. 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
रामगढ़ स्थित शंभु शिवालय मंदिर परिसर में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया. इसमें कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए समरसता, समानता, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
मुख्य अतिथि भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और एकता की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम में वरुण सिंह, रंजन कुमार सिंह, विजय जायसवाल, अयोध्या वर्मा, शशि शेखर सिंह, ऋषिकेश सिंह, अरविंद सिंह, सरदार अनमोल सिंह, रोबिन गुप्ता, राजीव पामदत्त, शीतल सिंह, विनीता सिंह, मंजू देवी, रमा मिश्रा, सौरभ जायसवाल, मणिशंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुनील प्रसाद, आकाश गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, गोविंद शाह, सुमित कुमार रविदास, कुणाल दास, प्रमोद यादव, अमित कुमार, रविदास समाज से सुमित रवि, प्रेम राम, सनी कुमार दास, सचिन राम, लक्ष्मण राम, कुलदीप राम, सोमर राम, छोटे लाल राम, कृष्णा राम मुख्य रूप से मौजूद थे.
