रामगढ़: बिरहोर परिवारों के लिए खुशखबरी, 15 लाख का शेड बनाने को जमीन चिन्हित; जल्द शुरू होगा निर्माण

पतरातू की बिरहोर कॉलोनी में सामुदायिक गतिविधियों के लिए 15 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण होगा। स्थल का चयन कर लिया गया है, जल्द शुरू होगा काम।

पतरातू: ग्राम पंचायत कोतो स्थित बिरहोर कॉलोनी में बिरहोर परिवारों की सुविधा के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया जाएगा. स्पेशल डिविजन की ओर से प्रस्तावित इस निर्माण को लेकर गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया गया और जमीन का चयन किया गया.

मौके पर मौजूद जयप्रकाश सिंह (नन्की) ने स्थानीय लोगों को बताया कि चयनित स्थल पर निर्माण कार्य दो से तीन दिनों के भीतर शुरू करने की तैयारी है. शेड बनने के बाद बिरहोर परिवारों को सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा.

बिरहोर परिवारों को मिलेगी सुविधा

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सामुदायिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है. शेड का निर्माण होने से परिवारों को एक स्थायी और उपयोगी स्थान मिल सकेगा. लोगों ने निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताते हुए समय पर काम पूरा कराने की मांग की.

जमीन चयन के दौरान संवेदक ज्योति प्रसाद, प्रथम चौधरी, प्रिंस कुमार, सपन दास, अमरेन्द्र कुमार सहित भद्रेश्वर बिरहोर, जीवलाल बिरहोर और अन्य लोग मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने शेड निर्माण की पहल का स्वागत किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >