बाइक की डिक्की तोड़कर जेवरात की चोरी

बाइक की डिक्की तोड़कर जेवरात की चोरी

चितरपुर.

रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर चट्टी बाजार के समीप से बाइक की डिक्की तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. यह पूरा घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. चितरपुर निवासी मथुरा प्रसाद ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि वह 18 मई को अपने घर से तीन किलो चांदी लेकर बिक्री करने के लिए रामगढ़ गया था. 250 ग्राम चांदी बेचने के बाद शाम में वापस चितरपुर आया. यहां बाइक रख कर अपनी दुकान में प्रवेश किया. इस बीच दस मिनट बाद दुकान से बाहर निकला, तो देखा कि बाइक की डिक्की तोड़ी हुई है. बाइक में रखे दो किलो 750 ग्राम चांदी गायब हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >