बथानटांड़ में विकास कार्यों से रैयत संतुष्ट

बथानटांड़ में विकास कार्यों से रैयत संतुष्ट

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के बथानटांड़ में क्षेत्र के विकास के लिए कराये जा रहे विकास कार्यों की सराहना स्थानीय रैयतों ने की. रैयतों ने कहा कि कंपनी की पहल से बथानटांड़ में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है. कब्रिस्तान की घेराबंदी, पेयजल सुविधा सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. प्रेस वार्ता में रैयत हाजी मोहम्मद नूर ने कहा कि क्षेत्र के रैयतों ने पहले लगभग 82 एकड़ भूमि कंपनी को दी थी. इसके बाद 18 एकड़ और भूमि उपलब्ध करायी गयी. शेष आठ एकड़ भूमि देने के लिए भी रैयत तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इसके बदले नौकरी एवं मुआवजे को लेकर कंपनी सकारात्मक रुख अपना रही है. तारिक इकबाल ने कहा कि नौकरी व मुआवजे के मामलों में सार्थक पहल हो रही है. शमीम अहमद ने कहा कि कंपनी प्रबंधन समस्याओं के समाधान और सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर तत्पर है. मौके पर हाजी अब्दुल कादिर, मो अरमान, मुमताज सफीउर्रहमान, हैदर अली, अवेस अशरफ, सगीर अहमद, मो जाहिद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >