रामगढ़: बिजुलिया दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन

रामगढ़ में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। बिजुलिया दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन कर तैयारियों को गति दी है.

रामगढ़. शारदीय नवरात्र को लेकर रामगढ़ शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में बिजुलिया दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

पूजा-अर्चना के बाद पंडाल निर्माण की नींव रखी गयी. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा आयोजन की बेहतर तैयारी की जा रही है. भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक अमर सिंह, अध्यक्ष विशाल भदानी, सचिव अजीत गुप्ता, महेंद्र पाल सिंह सैनी, उपाध्यक्ष दीपक राय, ओमप्रकाश केसरी, बिट्टू सिंह चंडोक, उज्जवल सिंह, मन्नू पासवान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इस दौरान पूजा आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गयी तथा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. अध्यक्ष विशाल भदानी व सचिव अजीत गुप्ता ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >