विहिप के पूर्व प्रांतीय संरक्षक श्रीकृष्ण का निधन, शोक

विहिप के पूर्व प्रांतीय संरक्षक श्रीकृष्ण का निधन, शोक

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सोंढ़ निवासी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय संरक्षक श्रीकृष्ण सिंह सोंढ़ (85 वर्ष) का निधन हो गया. उनके छोटे पुत्र भाजपा नेता पीएन सिंह ने बताया कि वह पिछले कई माह से बीमार थे. उनका इलाज रिम्स और मेदांता में चल रहा था. वह अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गये हैं. रविवार का उनका अंतिम संस्कार भैरवी नदी स्थित श्मशान घाट में किया गया. बड़े पुत्र ठाकुर भूतनाथ सिंह ने मुखाग्नि दी. उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में भी कई साल तक कार्य किया. संगठन हित के लिए सदैव तत्पर रहे. उनके निधन पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, अविनेश कुमार, पीयूष तिवारी, किशोरी राम केवट, मुकेश यादव, चंद्रशेखर चौधरी, युगेश महतो, रमेश प्रसाद वर्मा, अजय पटवा, सत्यनारायण पोद्दार, मुकेश सिंह राजदीप पोद्दार, अर्जुन प्रसाद वर्मा, निरंजन प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, सुरेश शर्मा, लखन अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रसाद, माना प्रजापति अमरदीप चौधरी, राजीव रंजन चौरसिया ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >