चितरपुर : भक्ति और उत्साह के साथ निकला रामनवमी जुलूस, उमड़ा राम भक्तों का सैलाब

चितरपुर : भक्ति और उत्साह के साथ निकला रामनवमी जुलूस, उमड़ा राम भक्तों का सैलाब

चितरपुर में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को आस्था, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. भव्य जुलूस में हजारों रामभक्तों की भागीदारी से पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. महावीरी पताकों, आकर्षक झांकियों और पारंपरिक शस्त्र के साथ अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत में चना-गुड़ और शरबत का वितरण किया गया. यह जुलूस न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक भी प्रस्तुत कर गया. चितरपुर. रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार शाम चितरपुर में भक्ति, आस्था और उत्साह का भव्य दृश्य देखने को मिला. क्षेत्र में निकाले गये भव्य जुलूस में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए. भगवान श्रीराम और बजरंगबली की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. जुलूस के दौरान गूंज रहे जयकारों से वातावरण पूरी तरह राममय हो गया. जुलूस की शुरुआत लहेरी मुहल्ला से हुई. जुलूस मेन रोड, बाजार टांड़, जवाहर रोड, शिवालय रोड, चट्टी बाजार, सोनार टोला, मायल बाजार और काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही. जुलूस में आगे-आगे महावीरी झंडे लिए पताकाधारी चल रहे थे. पूरा चितरपुर महावीरी पताकों से सजा हुआ नजर आया. इस दौरान श्रीराम सेना सहित विभिन्न क्लबों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गयी. झांकियों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के प्रतिमा के साथ जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में दर्शाया गया. रजरप्पा प्रोजेक्ट, बड़कीपोना, बोरोबिंग, सुकरीगढ़ा, लारी, मारंगमरचा, कुंदरुकला, भुचूंगडीह, सांडी और मायल समेत आसपास के गांवों में भी रामनवमी जुलूस श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया. खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब : विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, भाला, गदा और अन्य पारंपरिक शस्त्र के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाये. जागृति क्लब, ज्ञान क्लब, मां क्लब, कीर्तन क्लब, मां दुर्गा क्लब, श्रद्धानंद क्लब, जनता स्पोर्ट्स क्लब, ओम क्लब, सम्राट क्लब, समर्थन क्लब, गंगा क्लब, मां मनसा क्लब, श्रीराम क्लब सहित कई क्लबों के खिलाड़ियों के करतबों को देखने के लिए लोग मौजूद थे. जगह-जगह हुआ स्वागत : जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों द्वारा व्यवस्था की गयी थी. श्रद्धालुओं के बीच चना-गुड़, पानी और शरबत का वितरण किया गया. सेवा भाव से प्रेरित इस पहल ने लोगों के बीच सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. जुलूस मार्ग में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी थी. ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी. डीएसपी अजय कुमार साहू, सीओ दीपक मिंज, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस बल के जवान तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >