संजय शुक्ला की रिपोर्ट बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), रामगढ़ में 16 से 25 अगस्त तक आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ. फाइनल में डीआरआई डिफेंडर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कमर्शियल स्पाइकर्स को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया.
रोमांचक मुकाबले में डीआरआई डिफेंडर्स ने जीती विजेता ट्रॉफी
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, जोश और टीम भावना का प्रदर्शन किया. मुकाबला काफी रोमांचक रहा और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. अंततः डीआरआई डिफेंडर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट में कंपनी के विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी समन्वय, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना था.
विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी से किया सम्मानित
समापन समारोह में विजेता डीआरआई डिफेंडर्स और उपविजेता कमर्शियल स्पाइकर्स के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया. बीएफसीएल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए बधाई दी. प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों के लिए इस तरह की खेल गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
समापन अवसर पर आयोजन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे. सभी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद जताई.
ये भी पढ़ें: मांडू में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, नारों और नातिया कलाम से गूंजा क्षेत्र
