रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. कंपनी परिसर में 50 पौधे लगाये गये. इस अवसर पर बीएफसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये. पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.
सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया. अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. मौके पर कंपनी के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
