Independence Day 2026: मांडू में स्वतंत्रता दिवस पर 9 बजे से होगा झंडोत्तोलन, जानें सभी कार्यक्रमों का समय

मांडू प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मांडू: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर समय निर्धारित किया है. कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर 9 बजे श्रद्धांजलि अर्पित किया जायेगा. इसके बाद प्रखंड कार्यालय मांडू में 9:10 बजे झंडोत्तोलन कर राष्टीय ध्वज को सलामी दी जायेगी.

क्रमशः भ्रमणशील पशु चिकित्सालय मांडू में 9:20 बजे, राज्य संपोषित+2 उच्च विद्यालय मांडू में 9:25 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मांडू में 9:30 बजे,वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय में 9:40 बजे, कृषि विज्ञान केंद्र में 9:45 बजे, राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक विद्यालय में 9:50 बजे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बजे, सभी पंचायत सचिवालय मांडू प्रखंड में 10:05 बजे तथा पुलिस निरीक्षक मांडू अंचल के कार्यालय में 10:10 बजे, वहीं मांडू थाना, कुजू थाना एवं घाटो थाना में 10:15 बजे, राजकीय मध्य विद्यालय मांडू में 10:20 बजे, पंचायत भवन मांडूडीह में 10:30 बजे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 10:35 बजे, उर्दू मध्य विद्यालय में 10:40 बजे और इंदिरा गांधी श्रमिक इंटर महाविद्यालय मांडू में 10:45 बजे और पंचायत भवन मांडूडीह में 10:55 बजे झंडोतोलन करने का समय निर्धारित किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >