.बरकट्टी से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

.बरकट्टी से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कुजू. बरकट्टी गांव से चोरी हुई बाइक को कुजू ओपी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को बरकट्टी गांव से बाइक (जेएच02एल-7350) चोरी होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरपा स्थित सरना स्थल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान एक युवक बाइक लेकर संदिग्ध अवस्था में भागने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान कुजू के समीर अंसारी (28), पिता मो हजरत अंसारी के रूप में बतायी. आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त बाइक को बरकट्टी से चोरी कर ले जा रहा था. बाइक मालिक सलीम अंसारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अभियान में ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, सअनि राजेश कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >