रामगढ़ के किला मंदिर में बालकृष्ण की छठीयारी, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामगढ़ के बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर में बालकृष्ण की छठीयारी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

रामगढ़. शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर परिसर में बुधवार को बालकृष्ण की छठीयारी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गयी. इस मौके पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

पांच घंटे चला भंडारा

किला मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुप कुमार उर्फ बाबू साहेब, महासचिव डॉ संजय प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष किशोर जाजू, प्रधान पुजारी सह ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा और पंडित मुरारी मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से भंडारे का शुभारंभ किया. दोपहर 12 बजे शुरू हुआ भंडारा शाम पांच बजे तक चला. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूड़ी, खीर और छोला का प्रसाद ग्रहण किया.

महासचिव डॉ संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि बालकृष्ण की छठीयारी सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छठे दिन होने वाला यह आयोजन भक्तों को भगवान के बाल स्वरूप से जोड़ता है. मंदिर समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ समाज में सेवा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है.

बताते चलें कि जन्माष्टमी की रात 12 बजे बालकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया था. इसके छठे दिन छठीयारी का आयोजन किया गया. मौके पर रूपा शर्मा, पूजा शर्मा, पुष्पा शर्मा, विद्या देवी, अर्चना केशरी, कोमल माली और नीलम देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >