बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी

सयाल उत्तरी पंचायत के आंबेडकर भवन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.

15बीएचयू0005-उपस्थित अतिथि, 0006-नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे. उरीमारी. सयाल उत्तरी पंचायत के आंबेडकर भवन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि रमेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि बिरसा पीओ सुबोध कुमार, सौंदा डी पीओ रामेश्वर मुंडा, पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्चना, पम्मी कुमार, आकांक्षा शर्मा, सयाल उत्तरी मुखिया आशा देवी, सयाल केके मुखिया रीता कुमारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्य अतिथि रमेंद्र कुमार ने कहा है कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के सृजनकर्ता थे. हम उनके बताये मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया. मौके पर संजय शर्मा, वीरेंद्र पासवान, गजानंद प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, पिंटू सिंह, सूचित राम, सुनील राम, अर्जुन सिंह, विनोद मिश्रा, कृष्णा साव, बजरंग राम, फुलु प्रसाद, विसर्जन राम, दीप नारायण, रामविलास यादव, रामनाथ हरिजन, विनोद कुमार, प्रभु पासवान, इरफान अंसारी, अजय पासवान, रामजी राम, विमलेश कुमार, गीता कुमारी, कांति कुमारी, मंजूलता कुमारी, अजय पासवान, शशि पासवान, प्रेम पासवान, अरविंद राम, भूषण शर्मा, अजय भगत, अंकित कुमार, लखन शर्मा उपस्थित थे. गिद्दी(हजारीबाग). किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सेवालाल महतो ने बच्चों से उनके बताये मार्ग पर चलने और विचारों को आत्मसात करने की अपील की. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार महतो, शिक्षक रामदयाल राम, ब्यूटी पटेल, जयमनी कुमारी, रश्मि कुमारी, शोभा महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >