.. कस्तूरबा विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कैथा में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रामगढ़. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कैथा में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत डिजिटल साक्षरता व साइबर क्राइम से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर चाइल्ड राइट्स की प्रतिनिधि राजनंदनी ने छात्राओं को साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा से बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, ओटीपी साझा न करने व अनजान लिंक पर क्लिक से बचने जैसी बातों को समझाया. कार्यक्रम में विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने 1098, 181 व 1930 जैसे टोल-फ्री नंबरों के माध्यम से उपलब्ध कानूनी सहायता व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी. छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी हैंडबिल वितरित किये गये. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका कौशल्या देवी व नसीमा खातून, बाल संरक्षण के आंकड़ा विश्लेषक सोबन कुमार, विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं मौजूद थीं. कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करने व उनके अधिकारों की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >