आंतरिक संसाधन व केंद्रीय सहायता योजनाओं की समीक्षा करने रामगढ़ पहुंची विधानसभा समिति

झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन व केंद्रीय सहायता समिति ने रामगढ़ में विकास योजनाओं और केंद्रीय सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

रामगढ़. झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन व केंद्रीय सहायता समिति के सभापति रामेश्वर उरांव व सदस्य आलोक कुमार ने बुधवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान परिसदन परिसर में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में समिति ने जिले में आंतरिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं के क्रियान्वयन व विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. विभागवार कार्यों की जानकारी लेते हुए योजनाओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर दिया.

विकास कार्य में तेजी लाने पर जोर

जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने केंद्रीय सहायता से संचालित परियोजनाओं, राजस्व संग्रहण, आधारभूत संरचना विकास सहित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्धी व चुनौतियों की जानकारी समिति को दी. सभापति रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी संचालन व संसाधनों के अधिकतम उपयोग का निर्देश दिया. समिति सदस्य आलोक कुमार ने भी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए व विकास कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >