इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन का मना स्थापना दिवस

इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन का मना स्थापना दिवस

कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प पतरातू. पतरातू रेलवे क्लब में शनिवार को इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शाखा एक के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 में इसी दिन श्रम मंत्रालय द्वारा यूनियन को ट्रेड यूनियन के रूप में मान्यता मिली थी. यह दिन केवल स्थापना दिवस नहीं, बल्कि संगठन के संघर्ष, एकता, समर्पण व उपलब्धियों की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है. वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यूनियन ने पिछले 18 वर्षों में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान व न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया है. यह संगठन इस बात का उदाहरण है कि मजबूत इच्छाशक्ति व ईमानदारी से किये गये प्रयासों से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किये जा सकते हैं. शाखा दो के संयुक्त सचिव शंभु कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने इस अवसर पर संगठन को और सशक्त बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया. यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यूनियन का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है. कार्यक्रम का संचालन शाखा एक के अध्यक्ष मनु विनोद ने किया. समारोह में यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >