अरगड्डा क्षेत्र में तीन ओपन जिम का उद्घाटन, हेसालौंग व रैलीगढ़ा में योजनाओं का शिलान्यास

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक निर्मल महतो ने अरगड्डा क्षेत्र में तीन ओपन जिम का उद्घाटन किया. साथ ही, हेसालौंग में सामुदायिक भवन और रैलीगढ़ा में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

गिद्दी. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व मांडू विधायक निर्मल महतो ने बुधवार को अरगड्डा क्षेत्र में तीन स्थानों पर ओपन जिम का उद्घाटन किया. साथ ही हेसालौंग में सामुदायिक भवन तथा रैलीगढ़ा में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है. ओपन जिम इस दिशा में उपयोगी साबित होगा. उन्होंने बताया कि रैलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत में 15वें वित्त आयोग से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन तथा डीएमएफटी फंड से ट्रैक्टर स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक नाली व पीसीसी पथ का निर्माण कराया जायेगा.

विधायक निर्मल महतो ने बताया कि ओपन जिम गिद्दी डीएवी परिसर, गिद्दी सी और जीएम ऑफिस के सामने बनाया गया है. इसका लाभ युवा, महिला और बुजुर्ग उठा सकेंगे.

अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने बताया कि सीसीएल सीएसआर मद से लाखों रुपये की लागत से तीनों ओपन जिम बनाये गये हैं. हेसालौंग में इसी मद से सामुदायिक भवन के रूप में दुर्गा मंडप का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने लोगों से जिम के उपकरणों की सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की.

मौके पर अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारी राजीव कुमार, नासिर तौहिद, कुमार अंकित, ओमप्रकाश सिंह, सतीश कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र नारायण सिंह, जिप सदस्य पिंकू देवी, सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया उषा देवी, सीमा देवी, पंसस मेनका देवी, उपमुखिया मनीष यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >