..रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव, 200 विद्यार्थी हुए सम्मानित

रजरप्पा प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में गोला एवं रजरप्पा स्थित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में गोला एवं रजरप्पा स्थित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की परामर्श समिति के सदस्य जितेंद्र भगतिया के प्रेरक उदबोधन से हुआ. उन्होंने बच्चों के समग्र विकास में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर प्रकाश डाला. विद्यालय के निदेशक रितेश केशरी ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने का सशक्त मंच है. उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान पथम सत्र में ढाई वर्ष से 12 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. रंग-बिरंगे परिधान, सजीव मंच सज्जा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कई कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, नैतिक शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया गया. जबकि द्वितीय सत्र में लगभग 200 विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अनुशासन श्रेणी में ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन निशा रानी ने किया. इस अवसर पर रीना देवी, सोनल कुमारी, सिया कुमारी, नेहा रानी, शीतल यादव, सिमरन कुमारी, खुशी गुप्ता, दीपिका भारद्वाज, आकांक्षा कुमारी, मुस्कान परवीन आदि लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >