अंचल कर्मियों पर गिरी गाज, एक निलंबित, सीओ समेत सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन बंद

गोला अंचल कार्यालय में लापरवाही पर उपायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई। एक कर्मी निलंबित, सीओ समेत सभी कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोका गया।

गोला: अंचल कार्यालय गोला के निरीक्षण के दौरान कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर उपायुक्त ऋतुराज ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मी को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया. वहीं अंचल अधिकारी (सीओ) सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया.

बुधवार को उपायुक्त ने अंचल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण, राजस्व कार्य, स्थापना शाखा, दाखिल-खारिज, वन अधिकार, आपदा राहत, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.

उपायुक्त ऋतुराज ने स्पष्ट कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आम जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

निरीक्षण के दौरान कई अभिलेख अद्यतन नहीं मिले और विभिन्न कार्यों में अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने स्थापना शाखा के अभिलेखों को शीघ्र अद्यतन करने का निर्देश देते हुए पंजी-दो की भी जांच की. पंजी-दो को नियमानुसार संधारित करने तथा डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया.

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान विशेष शिविर लगाकर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये गये. साथ ही वन अधिकार, आपदा राहत, दाखिल-खारिज, मिटा पोर्टल एवं विभिन्न प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >