राजनीति कर रही है आजसू व भाजपा पार्टी

राजनीति कर रही है आजसू व भाजपा पार्टी

पतरातू : पतरातू प्रखंड स्थित पालू पंचायत के टोकीसुद में बनने जा रही पानी टंकी स्थल पर भूमि पूजन के दौरान शिलापट्ट तोड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस प्रखंड प्रभारी सुजीत कुमार पटेल में बताया कि आजसू व भाजपा गंदी राजनीति कर रही हैं. उन्होंने कहा कि शिलान्यास स्थल पर भूमि पूजन हो रहा था.

उस दौरान विधायक के जाने तक आजसू व भाजपा के नेता साथ -साथ थे. विधायक व हम लोगों के वापस लौटने तक विधायक की उपस्थिति में शिलापट्ट में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गयी थी. आजसू व भाजपा विधायक की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर ऐसी ओछी व गंदी राजनीति कर रहे हैं.

शिलापट्ट को विपक्षियों द्वारा विधायक की अनुपस्थिति तोड़ा गया है. ऐसी हरकत इनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए किया गया है. विधायक सुश्री अंबा प्रसाद व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है. यह जांच का विषय है.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >