रामगढ़. उम्मीद विद्यालय बालिका मध्य विद्यालय, सुभाष चौक में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एयर कूलर लगाया गया. वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी. इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक कल्याण से जुड़े जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया. मौके पर श्वेता जैन, नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल, जसमीत सोनी, रंजू अरोड़ा, नीति अरोड़ा मौजूद थीं.
विद्यार्थियों के लिए लगाया गया एयर कूलर

फोटो फाइल 12 आर-2 उम्मीद विद्यालय में एयर कूलर का शुभारंभ करते इनर व्हील क्लब की सदस्याएं. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के बालिका मध्य विद्यालय में इनरव्हील क्लब ने विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने के लिए एयर कूलर लगवाया। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्लब का सराहनीय प्रयास।