रामगढ़ : उम्मीद विद्यालय बालिका मध्य विद्यालय सुभाष चौक में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एयर कूलर लगाया गया. सामाजिक सेवा व जनकल्याण के उद्देश्य से की गई इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान विद्यार्थियों को ठंडी हवा उपलब्ध कराना व उनके लिए बेहतर अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. विद्यालय प्रबंधन ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी. इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक कल्याण से जुड़े जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया. मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल, जसमीत सोनी, रंजू अरोड़ा, नीति अरोड़ा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद थी.
उम्मीद विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगाया गया एयर कूलर
रामगढ़ के उम्मीद विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने विद्यार्थियों के लिए एयर कूलर लगवाया, भीषण गर्मी में छात्रों को मिलेगी राहत और बेहतर पढ़ाई का माहौल.

उम्मीद विद्यालय में एयर कूलर का शुभारंभ करते इनर व्हील क्लब की सदस्याएं. | Prabhat Khabar Network