उरीमारी. अबुआ संताल समाज भारत दिशोम केंद्रीय कमेटी की बैठक उरीमारी चेक पोस्ट स्थित आदिवासी छात्र संघ कार्यालय में रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष तालो हांसदा ने की. बैठक में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू व केंद्रीय महासचिव दसई किस्कू उपस्थित थे. बैठक में 16 जून को उरीमारी के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित दूसरे स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा की गयी. कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक के बाद लोगों ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा. यह कार्यक्रम संथाल समाज को एकजुट करने व उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा. केंद्रीय महासचिव दसई किस्कू ने कहा कि संताल समाज के इस कार्यक्रम में झारखंड के अलाव मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे. संचालन जिला सचिव शिकारी टुडू ने किया. मौके पर दीपक टुडू, नरेश हांसदा, सुरेश मुर्मू, कृष्णा सोरेन, खेपन मांझी, गोविंद मांझी, सुबितराम किस्कू, बहाराम सोरेन, धनराम किस्कू, जूरा सोरेन, चंदन हेंब्रम, शिवनारायण हेंंब्रम, विक्रम टुडू, बरियत किस्कू, परमेश्वर सोरेन, सोमरा पवंरिया, प्रदीप किस्कू, शंकर टुडू, कृष्णा किस्कू, बसंत सोरेन, मजुमदार किस्कू, सोमरा किस्कू, राजेंद्र टुडू, अनिल मुर्मू, चोपेलाल मांझी, अविनाश किस्कू, आनंद टुडू, राजू किस्कू उपस्थित थे.
अबुआ संताल समाज का स्थापना दिवस 16 को, तैयारी जोरों पर
अबुआ संताल समाज का स्थापना दिवस 16 को, तैयारी जोरों पर
