आरएच पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आरएच पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करता है स्काउट एवं गाइड : चेयरपर्सन कुजू. आरएच पब्लिक स्कूल, बूढ़ाखाप में आयोजित स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया. प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की. शिविर के दौरान विद्यार्थियों को परेड, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन गांठ बांधने की तकनीक तथा सामाजिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से प्रशिक्षकों उदय कुमार, रवि शर्मा पीस स्काउट एंड गाइड का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता जैसे गुणों को आत्मसात किया. समापन समारोह में विद्यालय की चेयरपर्सन प्रीति कुमारी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड बच्चों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास करता है. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का चयन करने को कहा. विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास सुनिश्चित करना है. प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं. इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इनमें नीतीश कुमार, दीपिका कुमारी, अनुष्का कुमारी, उपेंद्र कुमार, डॉली कुमारी, रितेश कुमार, आभा कुमारी एवं पवन कुमार शामिल हैं. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >