चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, रामगढ़-रांची मार्ग छह घंटे बाधित

चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, रामगढ़-रांची मार्ग छह घंटे बाधित

:::रामगढ़ से रांची जाने वाले वाहनों का बाधित हुआ आवागमन रामगढ़. रामगढ़-रांची फोर लेन मार्ग स्थित चुटूपालू घाटी में शनिवार सुबह आठ बजे अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया. दोपहर दो बजे आवागमन सुचारू कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (जीजे12 बीजेड 3266) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पार करने के बाद पलट गया. इससे ट्रेलर पर लदा सरिया सड़क पर बिखर गया. इससे रामगढ़ से रांची जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. इस संबंध में रामगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह ट्रेलर घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया. रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराया. वन-वे कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया. घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोट लगी है. उसका प्राथमिक इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में किया गया. उधर, दूसरी घटना में चुटूपालू घाटी में सुबह कृष्णा रथ बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इसमें यात्रियों को हल्की चोट लगी है. सभी यात्री अलग-अलग वाहनों से गंतव्य की ओर चले गये. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >