गिद्दी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

गिद्दी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

गिद्दी. गिद्दी में रविवार को एक महिला ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है. पुलिस मृतका के परिजनों को यहां आने का इंतजार कर रही है. जानकारी मिली है कि किरण देवी को अपने पति रोशन उरांव के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी. बताया जाता है कि रोशन उरांव अपने काम पर चले गये थे. इसी बीच, किरण देवी ने अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद परिवार वालों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. बताया जाता कि किरण देवी की शादी रोशन के साथ वर्ष 2024 में हुई थी. उसकी एक वर्ष की एक बच्ची है. किरण देवी रांची जिले की रहने वाली थी. मृतका की मां और भाई दिल्ली में रहते है. उन दोनों को यहां आने का इंतजार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >