जनता में सुरक्षा का विश्वास रखें पुलिस : एसडीपीओ

जनता में सुरक्षा का विश्वास रखें पुलिस : एसडीपीओ

पतरातू में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने की बैठक पतरातू. अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसडीपीओ कार्यालय, पतरातू में शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया. एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखें. उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहते हुए गतिविधियों पर नजर रखेगी. बैठक में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा, मनोज मुर्मू उपस्थित थे. दूसरी ओर, त्योहारों को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >