समस्याओं के समाधान में अधिकारियों की मिलेगी मदद

समस्याओं के समाधान में अधिकारियों की मिलेगी मदद

प्रतिनिधि, केदला

डायरेक्टर पीपी सतीश कुमार झा ने रविवार को सीसीएल हजारीबाग एरिया की विभिन्न परियोजनाओं का दौरा किया. उन्होंने सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना की खदान सहित परियोजना क्षेत्र की जानकारी ली. परियोजना के पीओ विनय कुमार साहू ने डायरेक्टर पीपी सतीश कुमार झा से कहा कि परियोजना में कोयला उत्पादन में कोई समस्या नहीं है. परियोजना के पास तीन साल तक खदान चलाने की जमीन है. फॉरेस्ट को लेकर कुछ मामला अटका हुआ था. उस पर प्रबंधन तेजी से काम कर रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही यह समस्या भी दूर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि सीटीओ को लेकर परेशानी थी. प्रबंधन सीटीओ क्लियर कराने में लगा है. वरीय अधिकारियों का सहयोग मिलने पर परियोजना चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी. डायरेक्टर पीपी सतीश कुमार झा ने कहा कि परियोजना के अधिकारी खदान चलाने का काम करें. परियोजना चलाने में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करने में वरीय अधिकारियों की मदद मिलती रहेगी. प्रबंधन को कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है, उस पर प्रबंधन बेहतर काम करें. इसके बाद डायरेक्टर ने सीसीएल केदला बसंतपुर वाशरी व न्यू परियोजना कोतरे बसंतपुर पचमो का निरीक्षण किया. परियोजना अधिकारी से केबीपी परियोजना के बारे में जानकारी ली. मौके पर चरही जीएम केके सिन्हा, बीके शुक्ला, जीएम ऑपरेशन एमपी सिंह, मैनेजर मनीष कुमार, एरिया सुरक्षा अधिकारी आरके विमला, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी सुखदेव प्रसाद, राजकुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.