रामनवमी पर भुरकुंडा में उमड़ा आस्था का सागर, जयकारों से गूंजा हर कोना

रामनवमी पर भुरकुंडा में उमड़ा आस्था का सागर, जयकारों से गूंजा हर कोना

:::सभी जुलूसों का मिलान भुरकुंडा स्थित लक्ष्मी टॉकिज रामनवमी मैदान में किया गया. :::तेज आंधी व बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर था. भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों अखाड़ों ने जुलूस निकाला. सभी जुलूसों का मिलान भुरकुंडा स्थित लक्ष्मी टॉकिज रामनवमी मैदान में किया गया. तेज आंधी व बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर था. लोग जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा. मेला स्थल व अन्य जुलूस मार्गों पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व समितियों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के बीच गुड़, चना, शरबत, पानी का वितरण किया. मेला की सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेले की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही थी. रामनवमी मैदान में मतकमा, आंबेडकर क्लब लादी, महावीर मंडल लादी, शिवनगर चिकोर, ऊपर चिकोर, कुरसे, लपंगा, महुआ टोला, देवरिया, पटेल नगर, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर भुरकुंडा, हनुमानगढ़ी जवाहर नगर, भुइयां टोली, पगला आश्रम, सनातन सेवा पटेल नगर एवं नवयुवक संघ भुरकुंडा से झांकी पहुंची थी. इस अवसर पर उप प्रमुख बबीता पांडेय, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, टिकेश्वर महतो, चमनलाल, प्रदीप मांझी, मनोज राम, मुकेश रावत, योगेंद्र यादव, योगेश दांगी, विजय कुमार, वीरेंद्र यादव, सतीश मोहन मिश्रा, प्रेम कुमार विश्वकर्मा, अमरेश सिंह, प्रेम साहू, शंकर मांझी, अजय साहू, सीताराम बेदिया, कौशल्या देवी, रामफल बेदिया, राजेंद्र मुंडा, व्यास पांडेय, पवन सोनी, रमेश राम, जगतार सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >