प्रखंड मुख्यालय आने में होती है परेशानी

नौडीहा (पलामू) : नौडीहा थाना क्षेत्र के लालगाड़ा एवं हरहे नदी पर पुल निर्माण का कार्य वर्षों से बंद है. इसके कारण दर्जनों गांव के लोगों को नौडीहा प्रखंड मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार, काम शुरू होने के कुछ दिन बाद ही काम बंद हो गया था. काम बंद […]

नौडीहा (पलामू) : नौडीहा थाना क्षेत्र के लालगाड़ा एवं हरहे नदी पर पुल निर्माण का कार्य वर्षों से बंद है. इसके कारण दर्जनों गांव के लोगों को नौडीहा प्रखंड मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है.
जानकारी के अनुसार, काम शुरू होने के कुछ दिन बाद ही काम बंद हो गया था. काम बंद होने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं. पुल निर्माण कार्य को किसने बंद कराया, इसकी जानकारी ग्रामीण नहीं दे पा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी नक्सली संगठन ने इन दोनों पुलों के निर्माण कार्य पर रोक लगाया है. नौडीहा प्रखंड के सरइडीह जानेवाले पथ पर हरहे नदी तथा नौडीहा बाजार से रतनाग जानेवाले पथ पर लालगड़ा नदी पर पुल का निर्माण कार्य बंद है.
इन दोनों पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए उचित पहल नहीं की जा रही है. गाैरतलब हो कि इन दोनों पुलों की दूरी नौडीहा प्रखंड मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर है. कुहकुह पुलिस पिकेट से लालगड़ा नदी एवं सरइडीह पिकेट से हरहे नदी की दूरी करीब दो किलोमीटर है. फिर भी इन दोनों पुलों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होना विचारणीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >