बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

रामगढ़ : केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई. मौके पर सूर्य प्रकाश, पंकज कुमार और आशीष कुमार महतो को तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्राचार्या डॉ एजे बाड़ा ने सम्मानित किया. मौके पर केंद्रीय विद्यालय के […]

रामगढ़ : केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई. मौके पर सूर्य प्रकाश, पंकज कुमार और आशीष कुमार महतो को तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्राचार्या डॉ एजे बाड़ा ने सम्मानित किया. मौके पर केंद्रीय विद्यालय के 25 संभाग, पांच प्रशिक्षण संस्थान एवं तीन विदेशों में स्थित केंद्रीय विद्यालय (तेहरान, मास्को और काठमांडू ) की झांकी बच्चों ने प्रस्तुत की. मुख्य अतिथि सह प्राचार्या ने मधुर गान से बच्चों के उत्साह को बढ़ा दिया. कार्यक्रम का संचालन अदिति सोलंकी एवं मुशर्रत असगरी ने किया.

वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन : 15 दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में वरिष्ठ अभिभावक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग के बच्चों ने वरिष्ठ अभिभावकों का स्वागत किया. प्राचार्या डॉ ऐजे बाड़ा, प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अभिभावकों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्राचार्या डॉ एजे बाड़ा ने उन बच्चों को बहुत ही भाग्यशाली बताया, जिनको दादा-दादी व नाना-नानी का साथ मिला है.

प्राथमिक कक्षा के अन्य बच्चों ने कविता एवं अशिक्षा पर विनोदपूर्ण नाटक का मंचन भी किया. म्यूजिक चेयर गेम का भी आयोजन वरिष्ठ अभिभावकों के लिए किया गया. इसमें प्रथम पुरस्कार किशुन महतो, द्वितीय पुरस्कार एसपी शर्मा और तृतीय पुरस्कार बैजु राय को दिया गया. दादी – नानी के इस म्यूजिक चेयर गेम में प्रथम पुरस्कार कुशीन शर्मा, द्वितीय पुरस्कार सविंद्रा कौर और तृतीय पुरस्कार मंजू देवी को दिया गया. प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ जनों के महत्व को बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >