कुजू : सीसीएल कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में बुधवार को पेंशन भविष्य निधि को लेकर त्रिपक्षीय बैठक हुई. इसमें सीसीएल अधिकारी, सीएमपीएफ प्रतिनिधि व यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दौरान आधार नंबर ही सीएमपीएफ नंबर होने, विधवा पेंशन सेवा स्वत: चालू होने, पीएफ पेंशन में अलग से पहचान पत्र नहीं देने, ठेका कर्मियों को फंड निकासी में ठेकेदारों पर आश्रित नहीं होने, आधार नंबर से एसएमएस द्वारा फंड एवं पेंशन की पूरी जानकारी प्राप्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
मौके पर प्रबंधन की ओर से एसओपी विजय कुमार, उप प्रबंधक कार्मिक मनोज इमानुल टुडू, प्रबंधक वित्त सूर्यनारायण पांडेय, वरीय प्रबंधक कार्मिक एमएफ हक, अजय मुकुल टोप्पो, जय प्रकाश,एचएन ठाकुर, संतोष कुमार, सीएमपीएफ प्रतिनिधियों में क्षेत्रीय आयुक्त एके सिंह, विभागाध्यक्ष पेंशन रांची विनिता शरण, कमलेश कुमार, निरीक्षक सुमन उरांव, विनोद कुमार लोहरा, यूनियन की ओर से आरसीएमएस के सूर्यदेव सिंह, झाकोमयू के रामचंद्र वर्मा, श्याम कुमार सिंह, उमेश प्रसाद साव, रामप्राण राम, वाहिद अंसारी, मो अलाउद्दीन, दाहो महतो के अलावे यूनिट के विनोद मुंडा, फूलचंद मुंडा, अरूण कुमार, नीरूलाल कुमार, जगदंबा यादव, राजेंद्र राम, वाहिद अंसारी, उक्कन प्रसाद मो इसराइल, अशोक आदि मौजूद थे.
