15 को होटल चिलैक्स में प्रखंड स्तरीय बैठक, 18 को धनबाद में होगी बैठक
भुरकुंडा : गांव-गांव, घर-घर जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर आजसू प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को चैनगड़ा में द्वारिका महतो के आवास पर हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने कहा कि रामगढ़ जिले में गांव-गांव, घर-घर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पतरातू प्रखंड को अनुमंडल बनाने को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जायेगा.
इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों में बैठक व सभा का आयोजन किया जायेगा. श्री चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी जात-पात से ऊपर उठ कर काम करती है. पार्टी का एक ही मकसद है क्षेत्र व राज्य का विकास करना. जिलाध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर 15 दिसंबर को कुरसे स्थित चिलैक्स होटल में बैठक होगी.
इसके बाद 18 दिसंबर को धनबाद में विनोद जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बैठक में मनोज महतो, द्वारिका महतो, संदीप उरांव, बंधन महतो, राथो कुमार, मनोज करमाली, संजय उरांव, राजेंद्र महतो, संजय कुमार, रोहित कुमार, विंदेश कुमार, संजय यादव, योगेंद्र कुमार, सचिन कुमार, इलियास, धनंजय कुमार, महेंद्र, दिलीप, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
