िटकट खरीदकर लोगों ने ईमानदारी का सबूत िदया
िटकट खरीदने के िलए ग्रामीणों ने लंबी लाइन लगायी
मांडू ्र मांडू में पहली बार पैसेंजर ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर आयी, ग्रामीण इसे देख कर खुशी से झुम उठे. लोगों ने मांडू में पहली बार पहुंची पैसेंजर ट्रेन को हर व्यक्ति यादगार बनाने के लिए अपने मोबाईल में कैद कर लिया. लोगों ने कहा कि मांडू की धरती पर रेल चलने की बात सुनी थी. परंतु आज हमलोगों ने इस सपने को हकीकत में तब्दील होते देखा. इधर मांडू रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ी के रूकते ही पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता व प्रखंड संयोजक मनोहर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को भाजपाईयों ने फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया.
मौके पर मनु महतो, उर्मिला देवी, एनामुल हक, पवन कुमार, अमित गुप्ता, खेमलाल साव, मुकेश कुमार, ग्रामीणों में अशोक कुमार, प्रभुवन राम, राजेंद्र साव, वंशी साव, कृष्ण कुमार, मो नईम, प्रदीप कुमार, साबिर अंसारी, सीताराम साव, सुबीर कुमार, रवि कुमार, दीनबंधु गुप्ता, बिपीन बिहारी गुप्ता, चंदन कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
बिके 72 टिकट
रेल पर सवार होकर मांडू से बरकाकाना जाने के लिए ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था. इसके लिए स्टेशन पर रेलगाड़ी आने के पूर्व टिकट कांउटर से ग्रामीणों ने 72 टिकटों की खरीदारी की. काउंटर पर तैनात अमित कुमार ने बताया कि मांडू के 72 लोगों ने टिकट की खरीदारी कर ईमानदारी की मिशाल पेश की है. बताया कि मांडू से बरकाकाना जाने वाले 50 और कुजू जाने के लिए 22 यात्रियों ने 10 रुपये का टिकट लिया. टिकट खरीदने को लेकर कांउटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही.
मांडू के ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रेलवे स्टेशन मांडू को हॉल्ट का दर्जा दिये जाने से ग्रामीणों में रेलवे विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को सौंपा. इसमें लोगों ने कहा है कि आजादी के बाद हमारे मांडू की धरती पर रेल आने की खबर से सभी लोग बड़े उत्साहित थे. लेकिन मांडू को एकाएक हॉल्ट बना दिया गया है.
जबकि यहां प्रखंड मुख्यालय से लेकर सभी सरकारी कार्यालय के अलावा कोयलांचल क्षेत्र है. लोगों ने रेलवे विभाग पर मांडू के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि मांडू हॉल्ट रेलवे स्टेशन की सारी अहर्ता को पूरा करता है. इसके लिए लोगों ने मांडू को अविलंब स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग की है. इधर राजद नेता शाहिद सिद्दीकी ने भी केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांडू को एक वर्ष के अंदर रेलवे जंक्शन या स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग की है. अन्यथा पार्टी के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही है.
