घायल मजदूर की सहायता की मांग

रामगढ़ : 29 नवंबर को अखिल झारखंड श्रमिक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसआरयू इफिको के महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने एसआरयू इफिको प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन से 25 नवंबर को ठेका मजदूर विनोद कुमार के कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद हर संभव […]

रामगढ़ : 29 नवंबर को अखिल झारखंड श्रमिक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसआरयू इफिको के महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने एसआरयू इफिको प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन से 25 नवंबर को ठेका मजदूर विनोद कुमार के कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद हर संभव सहायता देने, ऐबुलेंस रखने व पुराने बस के स्थान पर नया बस मुहैया कराने सहित अन्य बातों पर चर्चा की. प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि घायल बिनोद साव को हर संभव कंपनी की ओर से सहायता राशि मुहैया करायी जायेगी. कहा गया कि ऐबुलेंस का टेंडर हो गया है.
स्कूल बस की मरम्मत करने सहित सकारात्मक आश्वासन दिया गया. प्रतिनिधिमंडल में उप-महाप्रबंधक धीरेंद्र कुमार, वरीय प्रबंधक एमएम वर्मा, कार्मिक एवं प्रशासक आइएस रजक व यूनियन के केंद्रीय महासचिव डीके राय, आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, गुड्डू सिंह, प्रकाश महतो, राजकिशोर महतो, विजय प्रसाद, सतीश कुमार, तुलसी साव, रामा यादव, विक्की कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >