गोला : गोला प्रखंड कार्यालय में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव हुआ. इसमें निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलआरडीसी लियाकत अली मौजूद थे. चुनाव में प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए. इस दौरान बरियातू के पंसस जलेश्वर महतो को निर्विरोध प्रमुख चुना गया.
उप प्रमुख के लिए डीमरा के पंसस प्रभाष महतो व शंकर दयाल महतो ने दावेदारी पेश की. प्रभास को 21 व शंकरदयाल को नौ मत प्राप्त हुए. प्रभाष महतो उप प्रमुख चुने गये. दोनों प्रमुख व उप प्रमुख को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलायी गयी. मौके पर पवन कुमार, कामिनी कौशल लकड़ा, कृपाल कच्छप, जगनारायण राम, अरविंद कुमार, सविता वर्मा आदि माैजूद थे.
विजय जुलूस निकाला : जलेश्वर महतो प्रमुख व प्रभाष महतो के उप प्रमुख बनने के बाद प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकले. प्रखंड परिसर से लेकर कई क्षेत्रों में बाजे – गाजे के साथ जुलूस निकाला गया.
मौके पर गोविंद मुंडा, दिनेश महतो, अशोक महतो, नित्यानंद महतो, धीरेन कुमार, राजू साव, सुंदरलाल महतो, अमर महतो, महेश महतो, राजेश महतो, रमेश महतो, प्रबोध चटर्जी, भागू महतो, भैरव रजवार आदि शामिल थे. प्रमुख जलेश्वर महतो व उप प्रमुख प्रभास महतो को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है.
