रामगढ़ : बम बनाने के क्रम में कुम्हरदगा गोला निवासी जितेंद्र कुमार घायल हो गया. केजीटी अस्पताल रामगढ़ में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में शिशु ज्ञान मंदिर के बस का चालक ने बताया कि वह और जख्मी जितेंद्र का भाई नीतीश एक ही आवास में मनतागढ़ा में रहते हैं.
नीतीश चितरपुर कॉलेज में पढ़ता है और मोबाइल रिपयरिंग का काम करता है. घटना के समय वह आवास पर नहीं था. उसे नीतीश ने फोन कर बुलाया था. जब आवास पर पहुंचा, तो देखा कि वहां धुआं फैला हुआ है. घटना सूचना मिलने पर पुलिस अनि संजय कुमार व सअनि उमाशंकर सिंह पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस नीतीश से पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ दीपक कुमार ने कहा छानबीन में जख्मी युवकों के घर से कांटी व सुतली आदि मिली.
